ऐ जिन्दगी गले लगाले
ऐ ज़िन्दगी गले लगा ले
किसी ने ना अपनाया तू ही अपना ले
लाख ठोकर है मैंने खाई
फिर भी तू समझ न आई
पराए तो पराए है
अपनों ने भी छोड़ा है साथ
जीवन तो अब जीना है
भले ना हो अपने हाथ में किसी का हाथ
बहुत सपने है इन आँखों में
सबको सच कर दिखाना है
कठिनाई तो बहुत है जीवन में
सबको पार कर जाना है
आसमान भले ही ऊँचा है
उड़ान भरके छुना है
पैर जमीन पर रख कर
सच कर उन्हें दिखाना है
ख्वाब है बहुत ऊँचे
लोग भले दिखाए हमे निचे
माना आसमान छूना आसान नहीं
पर नामुमकिन जेसी चीज़ हमने सीखी नहीं
एक महान पुरुष ने कहा है ऐसा
सुनकर ही दिल छू जाए वैसा
सपने वह नहीं जो हम
सोते समय है देखते
सपने तो वह है होते
जो हमें सोने नहीं है देते
जब मानने लगे हार आपकी हिम्मत
तब याद करना अपने सपनो की कीमत
हज़ार बार अवश्य गिरोगे
मगर गिरकर फिर जरुर उठोगे
भले ही थोडा देर से आता
मगर मेहनत का फल अवश्य है मिलता
जीवन से संबंधित हैं। अच्छी कविता हैं।👌🏻👍🏻
ReplyDeleteNice one👌😍
ReplyDeleteMaja nai aay
ReplyDelete